सरस्वती नगर। गांव में अधिकतर लोग कृषि के साथ-साथ पशुपालन का कार्य करते हैं। ब्लॉक के गांव कलावड के पशुपालक संदीप राणा, नरेश सैनी, प्रदीप राणा, अमित कुमार, हरमन, पवन, विनोद आदि ने बताया जो गांव मे पशु चिकित्सा केंद्र बने हुए हैं। उनमें कार्यरत वीएलडीए की ड्यूटी गेहूं की खरीद के अंदर पर लगा दी गई है जिससे पशुपालक को बहुत दिक्कत पेश आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं को कोई भी बीमारी हो तो वे कहां दिखाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर वीएलडीए की जगह अन्य विभाग की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।