फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों का किया सत्यापन

Fri, 09 May 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए सभी खंडों में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन डीसी पार्थ गुप्ता की ओर से गठित संयुक्त टीमों ने सत्यापन किया।
इसी कड़ी में खंड जगाधरी व छछरौली में भौतिक सत्यापन स्थल पर निरीक्षण कार्य के लिए पहुंचे सहायक कृषि अभियंता विनीत कुमार जैन ने बताया कि आरकेवीवाई योजना 2024-25 के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों ने कुल 420 कृषि यंत्रों के खरीद बिल अन्य दस्तावेज सहित विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए थे। खरीद किए गए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन पूर्व में 30 नवंबर 2024 को खंड स्तर पर गठित संयुक्त टीम ने कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों की 70 प्रतिशत अनुदान राशि व खाते में जमा करवा दी गई है। शेष 30 प्रतिशत के लिए इन कृषि यंत्रों का दोबारा भौतिक सत्यापन गठित पांच संयुक्त टीमों की खंड बिलासपुर/सढौरा, छछरौली, जगाधरी, रादौर व सरस्वती नगर में सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें