फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विभाग सतर्क, डॉक्टरों स्टाफ की छुट्टियां रद्द

Fri, 09 May 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच जो हालात पैदा हुए हैं, उसे देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां आगामी आदेशों तक रद्द कर दी हैं।
इस संबध में वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन ने सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी की अध्यक्षता में डॉक्टरों व स्टाफ के साथ बैठक की। सिविल सर्जन ने इसके लिए जिलास्तर पर डॉ. पुनीत कालड़ा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है। सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से ही सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेड भी पर्याप्त संख्या उपलब्ध हैं। स्ट्रेचर, व्हील चेयर व बेड के साथ ट्राली आदि का भी इंतजाम है। इसके लिए एक दिन पहले प्रशासन मॉकड्रिल कर ही चुका है। एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ब्लड बैंक में इमरजेंसी के लिए ब्लड का स्टॉक है। सीएचसी व पीएचसी इंचार्ज को भी बोल दिया है कि यदि उन्हें किसी दवाई की जरूरत है तो वह निजी अस्पतालों की भी ली जाएगी मददजिला नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। जगाधरी में भी 50 बेड की सुविधा है। इसके अलावा सीएचसी व पीएचसी में औसतन 30 बेड हैं। ऐसे में इमरजेंसी में यदि जरूरत पड़ती है तो स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों की भी मदद लेगा। इसके लिए प्रमुख निजी अस्पतालों के आईसीयू, वेंटीलेटर व बेड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें