प्रतापनगर। सिंचाई विभाग की ओर से करीब 25 करोड़ रुपये से बेलगढ़ यमुना के किनारे तटबंध का निर्माण करवाया गया था। जिससे बेलगढ़ सहित साथ लगते करीब दो दर्जन गांवों को बाढ़ की स्थिति का सामना न करना पड़े।
सिंचाई विभाग ने यहां तटबंध तो बनवा दिया, लेकिन उसका रखवाल कोई नहीं है। चूंकि यहां से रेत बजरी से भरे बड़े वाहन इस पटरी से गुजरते हैं।
बेलगढ़ में पटरी बांधी गई थी, ताकि साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाया जा सके। परंतु इस पटरी में ही पहले से काफी खामियां हैं। बावजूद इसके पटरी से दिन रात भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। भारी वाहनों का दवाब पटरी सह नहीं पाएगी और जल्द ही यह तबाह हो जाएगी। चूंकि पटरी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में दर्जनों गांवों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध की देखरेख करने व यहां से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद