यमुनानगर। गांव डेकरीवाला में अवैध खनन में लिप्त वाहनों को विभागीय टीम ने जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि गांव डेकरीवाला की सीमा में खनिज का अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन का खनिज साथ लगते बेलगढ़ क्रेशर जोन में बिक्री किया जाता है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो से थाना प्रबंधक व खनन विभाग की ओर से एक सप्ताह से अवैध खनन में संलिप्त लोगों व वाहनों को मौके से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। नौ अक्टूबर की रात एक जेसीबी सहित दो ट्रकों को अवैध खनन करते पकड़ा गया। जेसीबी व दो ट्रकों को अवैध खनन किए खनिज की रॉयल्टी व पेनल्टी वसूल करने के लिए पुलिस थाने में बंद किया गया।