यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान कलानौर बाईपास के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से चोरी की चार बाइक बरामद हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक बेचने उत्तर प्रदेश जा रहा था। टीम ने उसे रोककर जांच की तो वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। आरोपी ने यह बाइक 11 जून को थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की थी। पूछताछ में आरोपी की पहचान जयधर गांव निवासी मनीष कुमार के नाम से हुई। आरोपी से तीन और बाइक बरामद हुई हुई। आरोपी ने 23 मई को छछरौली पब्लिक हेल्थ के बाहर से, पांच जून को बिलासपुर बाजार से बाइक चोरी की थी। राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। संवाद