फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंडे से हमला कर सब्जी विक्रेता ने नकदी लूटी

Thu, 21 Dec 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सब्जी बेचकर घर लौट रहे मंडेबर निवासी सुरेश कुमार पर डंडों से हमला कर तीन बदमाशों ने उससे 3500 रुपये लूट लिए। वारदात फर्कपुर थाना क्षेत्र के जोड़ियाे मंडेबर रोड पर लोहा फैक्टरी के पास मंगलवार की रात साढ़े दस बजे हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मंडेबर निवासी सुरेश कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जोड़ियों में चंद्रपुर वर्कर्स फैक्टरी के सामने रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह काम निपटाकर बाइक पर घर जा रहा था। जब वह जोड़ियों मंडेबर रोड पर लोहा फैक्टरी से आगे पहुंचे तो पीछे से बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए। इनमें से एक युवक ने चलते चलते उसकी बाजू पर डंडा मारा। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से दो बदमाश उतरकर उसके पास आए और उसे डंडों से पीटा। एक ने उसे पकड़ा और दूसरे युवक ने उसकी पैंट की जेब से दिनभर सब्जी बेचने से एकत्रित हुए लगभग 3500 रुपये लूट लिए। रुपये लूटने के बाद तीनों बदमाश अपनी बाइक पर बैठ फरार हो गए। एक युवक के बाल लंबे लंबे थे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि मामला दर्ज बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें