फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आवक में कमी से सब्जियों की कीमत में उछाल

Sat, 04 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड के पास दुकान में रखी स​ब्जियां। संवाद - फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सब्जियों के दामों में भारी उछाल का मुख्य कारण खराब मौसम, खासकर बारिश के कारण सब्जियों की आवक में कमी होना है, जिसके चलते हरी मिर्च जैसी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। वहीं इन दिनों में सब्जियों के दामों में कमी आनी चाहिए, लेकिन हो रहा इसके विपरीत। परंतु इनके दामों में 10 प्रतिशत तक बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
लौकी, आलू और प्याज 15 से 20 किलो बिक रहे और हरी मिर्च 40 से 45 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जा रही है। पत्ता गोभी 35 से 40 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह तरोई के दाम भी 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम है। सब्जी मंडी के दुकानदार राजकुमार ने बताया कि इन दिनों में ज्यादातर मटर, गाजर, गोभी सब्जियों के रेट बढ़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण अन्य सब्जियों के दामों में 10 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। यदि आगे भी मौसम खराब हुआ तो इनके दामों में और उछाल आ सकता है। होलसेल में इनके रेट कुछ हद तक ठीक है, लेकिन रिटेल में इनके दामों और अधिक बढ़ौतरी है। खराब मौसम के कारण सबसे अधिक नुकसान टमाटर की सब्जी को हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें