फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अयोध्या लौटे श्रीराम का राजतिलक

Fri, 03 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव नाचरौन में रामलीला मंचन में अभिनय करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गांव नाचरौन में वीरवार रात रामलीला में कलाकारों ने रावण वध व राजतिलक के दृश्य का मंचन किया। इसमें दिखाया गया विभीषण से श्रीराम-लक्ष्मण पूछते हैं कि आज युद्ध की कमान रावण की ओर से किसके हाथ है। तब विभीषण श्रीराम को कहते हैं कि रावण अब अकेला रह गया। वह खुद ही युद्ध के मैदान में आएगा।
दूसरी तरफ लंका में रावण शिव जी की पूजा कर युद्ध के मैदान में उतरता है। श्रीराम व रावण में युद्ध होता है और अंत में रावण मारा जाता है। अच्छाई की बुराई पर जीत हो जाती है। तब विभीषण की सहायता से लक्ष्मण माता सीता को लंका से ले आते हैं। विभीषण को लंका का राजा बनाकर श्रीराम, सीता व लक्ष्मण पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम को देख अयोध्यावासी खुश हो जाते हैं। अगले दिन प्रभु श्रीराम का राजतिलक होता है। वीरवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ सुखबीर शर्मा ने रिबन काटकर किया। मंचन के दौरान क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह, राहुल पुंडीर, राज शर्मा, सेठपाल शर्मा, धर्मबीर राणा, चंद्रपाल कोच, यशपाल राणा, मुकेश जेलदार, प्रदीप राणा, रूपेंद्र, राजपाल, सोमपाल कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें