फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवा संसद में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 10 Feb 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कोटला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंडल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कोटला के राजकीय स्कूल ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विभिन्न मुद्दों को बहस की।
शुभारंभ प्राचार्य विनोद कुमार ने किया। प्रतियोगिता में डाइट कैथल से राजकुमार, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ पांडवा से जितेंद्र राठौर व राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल से रतन कुमार बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थी सागर ने प्रधानमंत्री तो तनीषा ने विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसी तरह इन्नू, अरीबा, अरमान, मनिन्द्र, जैस्मिन व नेहा आदि ने विपक्षी सदस्यों की तो श्वेता, परविंद्र, जश्न, सागर, मोहसीना में सत्ता पक्ष सदस्यों की भूमिका निभाई। नैंसी, अब्दुल वा आदित्य ने विदेशी मेहमान की भूमिका में रहे, जबकि आदिल, इरफान व मनदीप ने मार्शल की भूमिका में रहे।
राजकुमार ने कहा युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थी संसद की कार्यवाही सीखते हैं। जितेंद्र राठौर ने कहा मंडल स्तर पर विजेता टीम अब राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होगी। प्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका का निर्वाह किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक रामकरण ताश ने कहा युवा संसद में शामिल विद्यार्थियों ने ग्राम सभा में भी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व किया है। युवा संसद का संचालन स्पीकर खुशी ने किया। इस मौके पर प्राध्यापक सुरेश, श्रीराम व रवि नागरा ने भी विद्यार्थियों को संबोधन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें