शिक्षा मंत्री को चैक सौंपते विभिन्न संस्थाओं के सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
जगाधरी कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी की ओर से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल को 1,09,600 रूपये की सहयोग राशि का चैक भेंट किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान प्रदीप मित्तल ने बताया कि हमारी सोसाइटी में रहने वाले सभी निवासी इस आपदा की घड़ी में समाज की तन मन धन से सेवा कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगें। वही जेके मेटल इंडस्ट्रीज, जगाधरी के भरत गर्ग, अंकित गर्ग, निकुंज गर्ग ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 1 लाख 11 हजार 111 रुपये की राशि का चैक शिक्षा मंत्री कंवरपाल को सौंपा। छछरौली निवासियों ने 1 लाख 15 हजार 200 रूपये का चैक, गुर्जर कन्या महाविद्यालय देवधर ने 1 लाख रुपये का चैक, जोगध्यान विनोद कुमार जगाधरी ने 51 हजार रूपये का चैक शिक्षा मंत्री को भेंट किया। सनातन धर्म सभा व अग्रवाल सभा जगाधरी के मनोज गुप्ता ने बताया कि दोनों संस्थाओं ने लगभग 600 खाने के पैकेट बनाकर वितरित किए।