यमुनानगर
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लाकडाउन होने के कारण स्कूल व कॉलेज बंद है। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इसके लिए राज्य सरकार द्वारा घर से पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक घर से पढ़ाओ अभियान के तहत ई-लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही है। इसके अलावा केवल टीवी और डिश के माध्यम से भी विद्यार्थी घर पर रहते हुए पढ़ाई कर सकेगें। विद्यार्थी अपनी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए नोटबुक भी तैयार करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिन्द्र हुडा ने बताया कि ई-लर्निंग अभियान शुरू किया जा चुका है। शिक्षक प्रतिदिन विद्यार्थियों तक कक्षाओं से जुड़े विषय पहुंचाने के लिए