यमुनानगर। दिल्ली मार्ग पर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने कविता, नृत्य, गीत व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। खास बात यह रही की वैसाखी उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने ऊंट की सवारी करके खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि आरएस पुंडीर ने किया, जबकि अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल मनीष गौतम व आरणा ने संयुक्त रूप से की।
वैसाखी पर्व उत्सव कार्यक्रम में बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक में शामिल हुए। वहीं आरएस पुंडीर ने बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की खूब सराहना की। उन्होंने कहा की भारतीय संस्कृति मे त्योहारों का विशेष महत्व है जिसमें वैसाखी पर्व हिंदुओं के लिए न केवल एक महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है बल्कि यह एक सामाजिक त्योहार भी है जो सभी लोगों के बीच एकता और भी चारे का संदेश देता है।