फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों और हज यात्रा पर जाने वालों को लगाए टीके

Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूड़िया में टीकाकरण सप्ताह एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों और हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को टीके लगाए गए।
मुख्य अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा रहे। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालरा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर डॉ संजय राठी, डॉ. चारु कालरा, डॉ. रमिता व डॉ. अभय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक अरोड़ा ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं मानसिक संतुलन लाए और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने टीकाकरण सप्ताह के महत्व को भी रेखांकित करते हुए आम जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को समय पर सभी टीके लगवाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि एक ओर जहां जिले भर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शिशुओं, गर्भवती महिलाओं व किशोरों को जीवन रक्षक टीके लगाए जा रहे हैं, वहीं हज यात्रियों को मेंनिनजाइटिस, फ्लू, पोलियो जैसे अनिवार्य टीके लगाए गए ताकि वे बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के यात्रा कर सकें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पुनीत कालरा ने बताया कि हज शिविर एवं टीकाकरण सप्ताह दोनों अभियानों के लिए विभाग ने व्यापक तैयारी की थी। विशेष स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गईं, ताकि लोग सिर्फ टीका लगवाएं ही नहीं, बल्कि उसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी समझें। हज यात्रियों ने इस सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग ने यात्रा से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें