फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बर्तन मेला आज से, कारोबारियों में उत्साह

Tue, 04 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मेले के लिए तैयार किए नए बर्तन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीर्थराज कपालमोचन मेले के बाद आज से चार व पांच नवंबर तक दो दिन बर्तन मेला लगेगा। इस दौरान कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। चूंकि दिवाली के दौरान जो माल बचा है, वह भी निकल जाएगा।
यह मेला अंबाला रोड के अलावा जगाधरी मेन बाजार में भी लगेगा। इस मेले से पांच करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें जगाधरी का बर्तन मेला काफी प्रसिद्ध है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालु बर्तन खरीदते हैं।
विज्ञापन

अब यह परंपरा बन गई है। यही कारण है कि कपालमोचन के साथ ही जगाधरी में बर्तन मेला लगता है। मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल के लोग जगाधरी आते हैं और यहां से श्रद्धालु बर्तन खरीद कर जरूर ले जाते हैं। बर्तन कारोबारियों का कहना है कि मेले से लौटते हुए बर्तन खरीदना लोग शगुन मानते हैं।
विज्ञापन

एक तरह यह बर्तन यादगारी रह बन जाते हैं, वहीं अन्य जगह से अच्छे व सस्ते मिल जाते हैं। दी जगाधरी मैटल मैन्युफैक्चरर्स एंड स्पलायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बत्रा ने बताया कि बर्तन मेले को लेकर व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। इस बार पांच करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें