यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 16 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कार में नशे की तस्करी करते थे। आरोपियों से कार भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक जांच में भेज दिया गया।
इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गधोली टी प्वाइंट हाईवे पर दो युवक कार में सवार होकर नशा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कृषि विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उनकी पहचान जिला अंबाला के मनका निवासी विशाल व गांव सबलपुर अजय उर्फ सनी के नाम से हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी आपस में दोस्त हैं और वह नशे के आदी हैं। आसपास युवाओं को बेचते थे। आरोपियों को जो लाभ होता है उससे वह खुद नशा करते थे।