फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात के गिरोह ने की थी एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की वारदातें, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सीआईए टू द्वारा गिरफ्तार किए गए एटीएम से रुपये चोरी करने के आरोपी - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर के पीएनबी एटीएम को गैस कटर से काटकर 11 लाख रुपये चुराने समेत मई में हुई एटीएम काटकर रुपये चोरी करने की तीन वारदात को मेवात के गिरोह ने अंजाम दिया था। यह खुलासा सीआईए टू की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद किया। आरोपियों की पहचान जठलाना के भगवानपुर निवासी सचिन व सागड़ी गांव निवासी मोहित के रूप में हुई। ये दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले एरिया की रेकी करते थे। मेवात से गिरोह के सदस्य आने के बाद उन्हें पूरी जानकारी देकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य मेवात फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

आरोपी सचिन को 15 जुलाई को बिलासपुर थाना में दर्ज चोरी के केस में गिरफ्तार किया। जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने एटीएम काटकर चोरी की वारदात के बारे में बताया। उसने पूछताछ में बताया कि अप्रैल 2022 में उसने सागड़ी निवासी मोहित व गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर रादौर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर के साथ काटकर करीब 11 लाख रुपये चोरी किए थे। मई 2022 में मोहित ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर के साथ काटकर करीब आठ लाख रुपये चोरी किए थे। उसी रात मई 2022 में को खेड़ी लक्खा सिंह में हिताची एटीएम को गैस कटर के साथ काटकर करीब 70,500 रुपये चोरी किए थे।
डंपर चोरी और एटीएम बदलकर रुपये निकालने की वारदात भी सुलझी
इंचार्ज ने बताया कि पांच जुलाई की रात को आरोपी सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव देवधर से एक डंपर चोरी किया था। इसके अलावा 14 जुलाई की रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कपालमोचन-बिलासपुर रोड से एक डंपर चोरी किया था। 23 जुलाई की रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नत्थनपुर पेट्रोल-पंप से एक डंपर चोरी किया था। उसी रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जठलाना से एक डंपर चोरी किया था। पुलिस ने तीनों डंपर व उसके साथ अलमुद्दीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जनवरी-फरवरी 2022 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम के अंदर दाखिल होकर एटीएम कार्ड बदलकर तीन वारदात की हैं। जिनमें विश्वकर्मा चौक के पास से 22 हजार रुपये, हमीदा एटीएम से 32 हजार रुपये व बुड़िया चुंगी के पास बने एटीएम से 12 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें