फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उसम ने किया परेशान, दो दिन बारिश के आसार

Sat, 05 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार सुबह केवल 10 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद उमस बढ़ गई। जिस तरह से सुबह से आसमान में काले बादल उमड़ कर आए थे, उससे कयास लगाया जा रहा था कि दिन में अच्छी बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को अलर्ट रहने को कहा था। जनस्वास्थ्य विभाग को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वह पंप सेट लगाकर जलभराव से निपटने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

साथ ही जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए ताकि बिजली जाने की स्थिति में जनरेटर की मदद से पानी निकाला जा सके। सीएम ने तो एक सप्ताह के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश भी डीसी को दिए हैं। समय-समय पर बारिश होने का फायदा इस बार किसानों को बहुत ज्यादा हुआ।
विज्ञापन

बारिश का पानी आने से किसानों को धान की रोपाई करने में मदद मिली। अब तक 90 प्रतिशत एरिया में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले में करीब 87.60 हजार हेक्टेयर पर धान रोपाई का लक्ष्य रखा है। शनिवार व रविवार को भी यदि बारिश होती है तो इससे और भी ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें