फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में बिजली सप्लाई को गांव के बीच लगाए पोल पर तार डालने पर हंगामा

विज्ञापन
uprorin the village over the installation of electric wires - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
गांव ब्राह्मण माजरा में फैक्टरी में बिजली सप्लाई के लिए गांवों के बीचों बीच लगाए पोल पर तार डालने पर ग्रामीण और बिजली निगम आमने सामने हो गए। ग्रामीणों ने गांव के बीचो-बीच लगाएं बिजली के पोल पर तार डालने का विरोध किया। बिजली निगम कर्मचारी पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के आगे पुलिस फोर्स कम पड़ गई। पुलिस फोर्स लेकर गए बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिना बिजली की तार डालें वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के ठेकेदार ने गांव में बिजली के पोल जगमग स्कीम बता कर खड़े किए थे। उनका कहना है कि ग्रामीणों को बताया गया कि आपका गांव जगमग स्कीम में आएगा और गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी। ग्रामीणों को बाद में पता चला कि यह पोल फैक्टरी को सप्लाई देने के लिए लगाए गए हैं। इस पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार खिजराबाद व बुड़िया थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ बिना कार्य किए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

ग्रामीण अरविंद शर्मा, मनीष कुमार, शिवचरण, सुरेश पाल, अनिल, भूपाल सिंह, पुष्पेंद्र, सुनील कुमार, चमनलाल, देवी शर्मा, बंटी शर्मा, बबलू शर्मा, मोहन धीमान व महावीर ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार ने गांव वालों को झूठ बोलकर गांव के बीचो-बीच बिजली के पोल खड़े किए हैं। ठेकेदार का कहना था कि यह पॉल गांव को जगमग स्कीम से जोड़ने के लिए लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह पोल गांव से बाहर लगाए जा रहे थे। ग्रामीणों से झूठ बोलकर ठेकेदार के कारिंदे ने वहां से पॉल उखाड़कर गांव के बीच में लगाए। उस समय ग्रामीणों ने गांव में पोल लगाने का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें