फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो भाइयों को हिरासत में लेने पर हंगामा

Mon, 23 Sep 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दो सगे भाइयों ने पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों को चौकी पर ले आई। जैसे ही इसका पता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगा तो उन्होंने चौकी पर हंगामा कर दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों को चुनाव को लेकर पाबंद किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है दोनों भाई पहले दूसरी पार्टी में थे। अब उन दोनों ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दोनों भाइयों ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में कार्यक्रम कराया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को पुलिस ने दोनों को चौकी में बुलाया। उनके मोबाइल जमा कराए। आरोप है कि पुलिस युवकों को डरा धमका रही है। इस बारे में पता लगने पर कांग्रेस कार्यकर्ता चौकी के बाहर एकत्र हो गए। वहां पर हंगामा करने लगे। दोनों को छोड़ने की मांग की। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों को विधानसभा चुनाव के चलते पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें