फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घायल युवक की मौत पर पुलिस चौकी में हंगामा

Thu, 03 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दस दिन पहले मारपीट में घायल हुए गंगानगर कॉलोनी निवासी संदीप की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मंगलवार रात को मौत हो गई। देर शाम संदीप का शव जगाधरी पहुंचने पर परिजनों ने बूड़िया गेट चौकी में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि मामले में एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इस परिजन शांत हुए।


गंगानगर काॅलोनी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई संदीप दिल्ली में रहता था। वहीं पर नौकरी करता था। 24 जुलाई को वह घर आ गया था। उसी रात को वह अपने दोस्त गोपालनगर निवासी अंकुश से मिलने के लिए गया था। वहां से अंकुश उसे घर छोड़ने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

जब वह गली में पहुंचा तो सलमान, आकाश, इमरान, दीपक सैनी, प्रिंस, सूफियान व अन्य ने उन्हें घेर लिया। उन पर रॉड व डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके भाई संदीप को जमकर पीटा। उसकी दोनों टांगे तोड़ दी थी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल संदीप को सिविल अस्पताल जगाधरी में दाखिल कराया गया था। हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
वहां उसे उपचार दिया जा रहा था। पहले पुलिस ने इस केस में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस केस में दो दिन पहले विश्वकर्मा कालोनी निवासी करण, गंगानगर कालोनी निवासी इमरान, मुखर्जी पार्क निवासी प्रिंस व एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब संदीप की मौत होने पर हत्या की धारा जोड़ी गई है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने हत्या की धारा इजाद की है। इस केस में अब तक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था। इस पक आरोपियों ने संदीप को पीटा था। - जनकराज, थाना प्रभारी जगाधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें