फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, बहस और हाथापाई

Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी जगजाहिर है। हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में सोमवार को दिखी गुटबाजी के बाद मंगलवार को भी यमुनानगर के जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सैलजा और हुड्डा के समर्थक भिड़ गए। जिला प्रधान चुनने के लिए पहुंच पर्यवेक्षक के सामने ही दोनों धड़े आमने-सामने हो गए और बात बहसबाजी से होती हुई हाथापाई तक आ गई। गाली गलौज तक हुई। हंगामा करी एक घंटे से अधिक समय चलता रहा। किसी तरह से अन्य लोगो दोनों खेमे के कार्यकर्ताओं को खींच कर बाहर ले गए, तब जाकर मामला शांत हुआ।
दरअसल कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हरियाणा के जिलों में जाकर पर्यवेक्षक समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यवेक्षक सबीर खान पठान जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। उनकी अगुवाई में संगठन पर चर्चा होनी थी। चर्चा तो दूर पर्यवेक्षक को कमरे में घुसने तक के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान एक गुट ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस पर दूसरा गुट भी नारेबाजी करने लगा। इसके बाद मामला गर्माता चला गया और ऑब्जर्वर गो बैक के नारे लगने लगे।
विज्ञापन

ये नारेबाजी यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ सैलजा गुट ने साफ तौर पर कहा कि बाप-बेटे की नहीं चलने देंगे। इसके बाद भी दोनों गुटों के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर नारेबाजी करते रहे। कोई इस गुटबाजी को खत्म करने के लिए आगे नहीं आया, बल्कि तमाशबीन बनकर बैठे रहे। उधर भूपेंद्र हुड्डा गुट के समर्थक सतीश सांगवान ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। किसी प्रकार को कोई हंगामा नहीं हुआ है।
पूरा हंगामा मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। मीडिया के सामने भी सैलजा और हुड्डा गुट के कार्यकर्ता एक-दूसरे को धक्कामुक्की करते रहे और पर्यवेक्षक सिर पर हाथ धरकर बैठे रहे। वैसे तो पर्यवेक्षक सबीर खान पठान मीडिया से बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्होंने सफाई देते हुए बस इतना कहा किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है और न ही संगठन में कोई गुटबाजी हुई है। यहां वे कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने के लिए आए थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्याम सुंदर बत्रा ने कहा कि मीटिंग में किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है। संगठन के कार्यकर्ता इक्ट्ठे हैं किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं। अगर मीटिंग में कुछ लोगों के बीच बहस हुई होगी तो वह उनकी आपसी बहसबाजी होगी।
विज्ञापन

कोई गुटबाजी नहीं, पार्टी एक है : रमन त्यागी
जगाधरी रेस्ट हाउस में ऑब्जर्वर आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन रमन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। बड़ी पार्टी में इस प्रकार छोटी-मोटी बात होती रहती है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। सभी मिलकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी को सत्ता में लाना ही सबका उद्देश्य है। थोड़ा हंगामा हुआ तो वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सब को शांत करवा दिया और उसके बाद बैठक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें