फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रों का बस में हंगामा, परिचालक ने बुलाई पुलिस

Thu, 24 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई के छात्रों ने बस में पहुंचकर हंगामा किया। इसी बीच बस के परिचालक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला गई। पुलिस ने बस को रोककर सभी छात्रों को नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को कड़ी चेतावनी दी। आगे से ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मामला बिलासपुर रोड के आल्लुवाला गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि यमुनानगर से बिलासपुरी की ओर रोडवेज बस जा रही थी। बस में आईटीआई के छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद थे। छात्रों ने बस में हुडदंग करना शुरू कर दिया। जिससे दूसरे यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जब छात्र नहीं रूके तो परिचालक ने धीरे से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंग कर रहे छात्रों को नीचे उतार लिया। पुलिस ने छात्रों को समझाया और आगे से ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी। करीब आधा घंटे बाद बस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें