संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड निशुल्क अपडेट कराने की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च कर दी है। यह जानकारी डीसी ने कैप्टन मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि लोग आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड 14 मार्च तक यूआईडीएआई पोर्टल पर नि:शुल्क अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करवाने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क नहीं देना होगा। जिन लोगों ने आठ या दस साल में आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है, वे अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लें। इसके लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। डीसी ने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करवाएं।