फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर परेड में पहुंचने का किया आह्वान

Thu, 18 Jan 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड को लेकर भाकियू पदाधिकारियों व सदस्यों ने जुब्बल, कांजनू, खुर्दी, जयपुर, दामला, दौलतपुर, अलाहर गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि देश में किसान बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ को लेकर गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा ट्रैक्टर परेड कर रहा है। जिसका किसानों में उत्साह है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, पर किसानों को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून बना दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26, 27, 28 नवंबर-2023 को देश की सभी राजधानियों में 72 घंटे का महापड़ाव डालकर किसानों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा था, पर कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने व ट्रैक्टर परेड के लिए सभी किसान, मजदूर नौजवान, महिलाएं अपने साधनों के साथ जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे। मौके पर जयपाल चमरोड़ी, रादौर प्रधान अशोक कांबोज, महेंद्र कांबोज चमरोडी, रादौर उपाध्यक्ष नंबरदार साहिल सेतिया, कुलविंदर सिंह सिंधु, रविंद्रपाल, विनोद डांगी, मदनलाल कांजनू, पवन गोयल, धर्मवीर अमलोहा, राजेश रतनगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें