फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से असंतुष्ट ग्रामीणों का बवाल

Fri, 27 Dec 2013 12:41 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी की ओर से बनाए गए बहादुरपुर-जयपुर, बहादुरपुर-लक्सीबांस और बहादुरपुर-खजूरी सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए वीरवार को गांव बहादुरपुर के ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ गांव में नारेबाजी की। ग्रामीण दिनभर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


लेकिन देर शाम तक भी मार्केट कमेटी की ओर से कोई भी अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर सड़क बनाने के  कार्य की जांच नहीं करते और टूटी सड़क को ठीक नहीं करवाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक शिकायत पत्र भेजकर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मैटीरियल की जांच की मांग की गई है।

 गांव बहादुरपुर निवासी किरणचंद, सतीश कुमार, नीरज, राजेंद्र, विनोद कुमार, मनीष कुमार, बलबीर, मनमोहन, धर्मबीर, जितेंद्र, प्रवीण, सुंदरलाल, रोहित, नीरज और राजन ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से करीब दस दिन पहले जयपुर से बहादुरपुर तक, बहादुरपुर से लक्सीबांस और लक्सीबांस से खजूरी तक का सड़क मार्ग बनाया गया है। उनका आरोप है कि तीनों सड़कों के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


इस कारण सड़क क ई जगह से टूट गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मार्केट कमेटी के अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकार को चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सड़क मार्गों पर अंतिम बार मरम्मत का कार्य लगभग पंद्रह वर्षों पहले हुआ था। लंबे समय बाद मार्केट कमेटी की ओर से उनके  गांव की सड़क को बनाया गया है। लेकिन बनाने के कुछ दिनों में ही सड़क की बजरी उखड़ने लगी है और सड़क पर गड्ढे बन रहे हैं। इस बारे में मार्केट कमेटी के एसडीओ एसके मंगला ने कहा कि विभाग की ओर से सड़क बनाने के कार्यों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें