फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के नजदीक कृष्णा कॉलोनी में रविवार की सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना गांधी नगर के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह थाने में सूचना आई थी कि कृष्णा कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसकी बाई बाजू पर सुरमा से बंटा, कर्ण, विक्रम व सुमन लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि बाजू पर लिखे नाम उसके परिवार के सदस्यों के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह कुछ दिनों से आसपास ही घूमता था। किसी को भी उसके बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें