फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति की सिविल अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर सिविल अस्पताल में दाखिल एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का नाम पता मालूम ना होने के कारण शव को पोस्टमार्टम शव गृह सिविल अस्पताल, यमुनानगर में रखवाया गया है। थाना शहर यमुनानगर के एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि यह व्यक्ति 11 अप्रैल को इंडस्ट्रियल एरिया में बेहोशी की हालत में मिला था। बेहोशी की हालत में होने के कारण इस व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था। इस व्यक्ति को अपना नाम पता मालूम नहीं था। बीमार होने की वजह से उसका इलाज वही शुरू करवा दिया गया था। हालत ज्यादा खराब होने के चलते सिविल अस्पताल में 14 अप्रैल को इस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम पता मालूम ना होने के कारण फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें