जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की पैकिंग करते आरएसएस कार्यकर्ता व अन्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर कोरोना महामारी के दौरान चल रहे लाॅकडाउन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगाधरी के नेतृत्व में सेवा भारती जगाधरी शाखा द्वारा जगाधरी नगर में रह रहे जरूरतमंद परिवारों व असंगठित मजदूर बंधूओं के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य में संघ के अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना की पालना करते हुए सूची बनाकर व उनकी पूरी जांच पडताल करते हुए सेवा की जा रही है। संघ कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन 50 कच्चे राशन के पैकेट और 4000 लोगों को को पका हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है।