रादौर। हरियाणा कांबोज महासभा के तत्वावधान में रविवार को समाज की एकता और जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि देशराज कांबोज कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकता और शिक्षा जरूरी है। संगठित और शिक्षित समाज ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है।
उन्होंने समाज के लोगों से हरियाणा कांबोज महासभा के बैनर तले एकजुट होकर समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो समाज को राजनीति में बराबरी का अधिकार और उचित भागीदारी दिलाने में मदद मिलेगी। कमल कांबोज चमरोड़ी ने कहा कि शिक्षा, अच्छे संस्कार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।