फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूनियन ने उठाईं कर्मचारियों की समस्याएं, सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता से मिलने जाते यूनियन के पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला इकाइयों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जनस्वास्थ्य विभाग के परिमंडल अधीक्षक अभियंता विकास बाल्यान से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर संयुक्त मांगपत्र सौंपा।
बैठक राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा और राज्य महासचिव संदल राणा की अगुवाई में हुई। इस दौरान तीनों जिलों के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन नेताओं ने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के प्रमोशनल तबादले, रिक्त पदों पर पदोन्नति, परिमंडल कार्यालय में सेक्शन ऑफिसर की नियमित उपस्थिति, एलटीसी सत्र 2020 से 2023 तक के लंबित मामलों का निपटारा तथा वरिष्ठता सूची को दुरुस्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यमुनानगर के जिला प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि इसके अलावा एचकेआरएन कर्मचारियों से संबंधित समस्याएं, संगठन के पत्रों का समय पर जवाब न मिलने, कार्यालयों में पदाधिकारियों को उचित सम्मान न दिए जाने, जीपीएफ से रिफंडेबल राशि की स्वीकृति, विवाह, प्लॉट खरीद और अन्य जरूरतों के लिए अग्रिम राशि दिलाने जैसे मुद्दे भी रखे गए।
यूनियन ने एलटीसी बिलों में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी देने तथा रिक्त पदों की सूची समय-समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला मंडल और यमुनानगर मंडल-दो में कार्यरत एचकेआरएन कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने तथा 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता विकास बाल्यान ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जायज मांगों का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अंबाला जिला प्रधान बूटा सिंह, यमुनानगर के जिला प्रधान सतीश शर्मा, महासचिव सुभाष श्योराम, राम नवीन, कुशलपाल, राजेश कुमार, सलीम खान, गुरविंद्र सिंह, सोहन, नीरजेश, बलदेव सिंह, सुमेर चन्द, दिनेश, जग्नेश, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें