फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: केंद्रीय शिक्षामंत्री ने की कलावड़ पीएमश्री स्कूल के सुंदरीकरण की सरहाना

Thu, 31 Jul 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ के सुंदरीकरण और व्यवस्थाओं की सरहाना की है। जिले के सभी पीएमश्री स्कूलों में कलावड़ स्कूल सबसे सुंदर, स्वच्छ और अन्य मानकों में श्रेष्ठ पाया गया है। शिक्षामंत्री ने स्कूल की सरहाना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा संगम समागम में की। इस कार्यक्रम में देशभर के 644 पीएमश्री स्कूल ऑनलाइन शामिल हुए थे। कार्यक्रम में जिले के 14 पीएमश्री स्कूल भी इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी स्कूल में दिखाया गया। कलावड़
विज्ञापन


यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में करवाया गया था और कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके लिए सभी पीएमश्री को ऑनलाइन माध्यम से इसमें आमंत्रित किया गया था। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला परियोजना समन्वयक समुन लता और सह समन्वयक डॉ. धर्मवीर सिंह कलावड़ स्कूल से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य अखिल भारतीय शिक्षा संगम समागम करवाया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। देश भर के 644 पीएमश्री विद्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें कलावड़ स्कूल को जिले का सबसे सुंदर व स्वच्छ पीएमश्री स्कूल चुना गया। ग
विद्यालय प्राचार्य सर्वोदय गोयल ने बताया कि कलावड़ स्कूल को श्रेष्ठ चुने जाने पर सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। वहीं, अभिभावक व ग्रामीणों में भी इससे खुशी व उत्साह है। उनका प्रयास स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छ व उत्तम वातावरण देना है। जिसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के बाद डीपीसी व एपीसी ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की विभिन्न कार्य व प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षों का निरीक्षण किया। इसके बाद स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच व पंच, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य, प्रधान, स्टाफ सदस्य सतनाम सिंह, हरजीत सिंह, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, सविता, कमलजीत व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें