यमुनानगर। थाना छप्पर के अंतर्गत जागधौली गांव में हरविंद्र सिंह के घर पर 28-28 जुलाई की रात चोरी हो गई। घटना के समय हरविंद्र परिवार के साथ घर से बाहर थे, जहां से लौटने पर घर पर चोरी का पता चला। हरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर से एक तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी (एक आधे तोले की व दूसरी तीन ग्राम की), एक सोने की आधे ग्राम की नथ, चांदी की हाथों की पंजेगिला, दो कानों के दो ग्राम सोने के टॉप्स, छह तोले चांदी का कड़ा चोरी है। शिकायत पर थाना छप्पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद