फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एक्ट के तहत कराने होंगे मैरिज पैलेस नियमित

Sun, 09 Feb 2014 12:22 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नई पॉलिसी के तहत अब मैरिज पैलेस एवं बैंक्वेट हॉल मालिक को बैंक्वेट हॉल नियमित कराने होंगे। इसके लिए प्रशासन ने बैंक्वेट हॉल मालिकों को छह दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि छह दिनों के बाद बैंक्वेट संचालकों के आवेदन नहीं लिए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त मंदीप सिंह बराड़ा ने बताया कि सरकार ने 20 जनवरी से नई नीति लागू की गई है। इसके तहत ऐसे सभी मैरिज पैलेस एवं बैंक्वेट हॉल आते हैं।

इनका क्षेत्रफल एक हजार वर्ग मीटर से अधिक है और 12 मीटर चौड़ी सड़क के साथ लगते हैं। सरकार की यह नीति लागू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत जो व्यक्ति अपने मैरिज पैलेस को नियमित करवाना चाहते हैं तो वे उक्त नीति के लागू होने की तिथि से छह दिनों के अंदर-अंदर अपने आवेदन नगर निगम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। नगर निगम क्षेत्र में 200 के करीब मैरिज पैलेस व बैंक्वेट हॉल हैं। जिनको अब नए एक्ट के तहत नियमित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें