फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रॉले ने टक्कर मार महावीर चौक को किया क्षतिग्रस्त, दो घंटे रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
Uncontrolled trolley hit Mahavir Chowk, damaged, two hours of jam - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे के बुड़िया चौक के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रॉला महावीर चौक से टकरा गया। हादसे में ट्रॉला चालक व क्लीनर को मामूली चोटें लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में ट्रॉला चौक को तोड़ता हुआ दूसरी तरफ चला गया। इससे चौक पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बुड़िया चौकी पुलिस ने दो हाईड्रा क्रेनों की मदद से ट्रॉले को सड़क के बीच से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह प्रतापनगर की तरफ से एक ट्रॉला खनन सामग्री लेकर यमुनानगर की तरफ जा रहा था। बुड़िया चौक के पास चालक ट्राले पर अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर महावीर चौक से टकरा गया और चौक ध्वस्त हो गया। चौक पर लगी ग्रिल टूट गई और मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, हादसे में ट्रॉला चालक व क्लीनर को मामूली चोटें लगी है। बता दें कि कुछ साल पहले ही चौक का नवनिर्माण किया गया था। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने दो क्रेनों की मदद से ट्रॉले को सड़क के बीच से हटाया।
सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक घायल
यमुनानगर। अलग अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक जहां कार की टक्कर लगने से घायल हुआ, वहीं, दूसरे बाइक सवार की भिडंत अन्य बाइक के साथ हुई। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार व बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बैंक कालोनी निवासी अवनीश कुमार ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को जगाधरी की तरफ से काम खत्मन करके माडल टाउन स्थित अपने कार्यालय में बाइक पर वापस लौट रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व कमर में ज्यादा चोट आई। आरोपी कार चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। अब उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की शिकायत थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव मंगलौर निवासी हैप्पी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बाइक पर गांव कोत्तरखाना में अपने मामा के घर जा रहा था। दोपहर के समय जब वह मुसिंबल से कोत्तरखाना रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके सिर, मुंह व टांग पर गंभीर चोटे आई। आरोपित बाइक चालक की पहचान गांव बाल छप्पर निवासी कमल के तौर पर हुई। पुलिस ने बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें