फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनियंत्रित कार पेड़ से भिड़ी, चालक घायल

Sun, 09 Jun 2024 05:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नारायणगढ़ मार्ग पर पहाड़ीपुर गांव के पास सड़क पर लगे मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से भिड़ गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के अलावा चालक घायल हो गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ।
सैदूपुर के एडवोकेट वीरेन संधू ने बताया कि शुक्रवार देर शाम यहां से गुजर रहे मिट्टी से भरे डंपर का टायर फट गया। चालक डंपर में लदी मिट्टी को यहीं उतार कर चला गया। उसने इस मिट्टी के ढेर से टकराने से बचाव बारे कोई संकेतक वहां लगाने की जहमत नहीं की।
विज्ञापन

इससे देर रात को वहां से गुजर रही कार के चालक को इस मिट्टी के ढेर बारे पता नहीं चला और उसकी कार इससे टकरा गई। मिट्टी के ढेर से टकराने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने के अलावा चालक घायल हो गया। किसी अन्य हादसे से बचाव के लिए ग्रामीणों ने मिट्टी को तुरंत उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार के अलावा कोई घायल मौके पर नहीं मिला। कार के पास खून के निशान होने से किसी के घायल होने का अनुमान है। शिकायत या सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें