फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेकाबू ट्रक पलटा, कई घंटे रास्ता रहा अवरुद्ध

Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सामान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर शुक्रवार रात कलेसर के नजदीक जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पलट गया। जिस कारण कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क संकरी होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होना आम बात हो गई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीती रात कलेसर के नजदीक सामान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिससे रातभर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम की स्थिति रही। सुबह होने पर ट्रक को एक तरफ किया गया जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। जंगल से होते हुए हथिनीकुंड से कलेसर लाल ढांग तक लगभग पांच किलोमीटर लंबा एरिया काफी संकरा और उबड़ खाबड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें