यमुननगर। ताऊ के बेटे पर बहन से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोप लगा है। साथ ही यह वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के राजेश ने उसका वीडियो बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देकर उससे गलत काम किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 28 मई से दो अप्रैल तक उसे खूब परेशान किया। तंग होकर महिला थाने में शिकायत दी। संवाद