फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भतीजी की शादी के दिन चाचा की सड़क हादसे में मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव करेहड़ा खुर्द निवासी 55 वर्षीय रविंद्र की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे छठ पूजा के लिए सवारियां लेने ऑटो लेकर घर से निकले थे। सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे के अंडरपास के नजदीक अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भतीजी की शादी की बरात के आने से मात्र छह घंटे पहले चाचा की मौत से मातम छा गया। रविंद्र पिछले ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे वह छठ पर्व के लिए सवारियां लेने निकले थे। सोचा था कि जब तक बारात आएगी तब तक कुछ आमदनी करके घर लौट आएंगे। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे रविंद्र की भतीजी की बरात घर पहुंचनी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। रविंद्र के एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों अभी अविवाहित हैं। परिजनों ने शादी के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

भतीजी को देने के लिए दो दिन पहले खरीदी थी बाइक
रविंद्र अपनी भतीजी की शादी को लेकर बेहद खुश थे। दो दिन पहले ही वह शादी में भेंट देने के लिए बाइक खरीदकर लाए थे। हादसे के बाद शादी के कई कार्यक्रम रद्द करने पड़े। भतीजी की बरात में भी चुनिंदा मेहमान ही पहुंचे। परिवार ने बिना बैंड-बाजे के सादगी से विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें