फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चाचा-भतीजे पर कटर से हमला करने का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने एक नामजद सहित छह आरोपियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में तरसेम उर्फ तरुण निवासी बूड़िया ने बताया कि देर शाम वह अपने साथी अभिषेक, मनी और अमन के साथ राजकुमार की रेहड़ी के पास चाऊमीन खा रहा था। इसके बाद सभी बड़े मदरसे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसके चाचा महेंद्र उर्फ मोनी ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंच गए और दोनों बाजार की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन

तभी बाजार की तरफ से 5-6 युवक आए, जिनमें एक की पहचान नितिन उर्फ चुच्ची के रूप में हुई। आते ही नितिन ने चाचा महेंद्र पर कटर से दो वार कर दिए और एक वार उसेके बाएं कंधे पर किया। अन्य युवकों ने भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हमले में इस्तेमाल किया गया कटर घटनास्थल पर ही गिर गया, जिसे शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंप दिया। घटना के तुरंत बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एमएलआर रिपोर्ट के अनुसार तरसेम और महेंद्र दोनों को धारदार हथियार से लगी चोट पाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नितिन उर्फ चुच्ची व पाच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें