फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नशा करने से मना करने पर ताऊ और चचेरे भाई पर किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नशा करने से मना करने पर रूपनगर कॉलोनी निवासी आलोक ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ताऊ व उसके लड़के पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी आलोक को नामजद करते हुए पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तीर्थ नगर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा का बेटा आलोक नशा करता है। उसके पिता विरेंद्र कुमार ने आलोक को नशा न करने के लिए कहा। जिस पर आलोक उसके पिता से रंजिश रखने लगा। सात अगस्त को वह और उसका पिता घर पर मौजूद थे। इस दौरान आलोक अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ उनके घर में घुस गया। आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। जबकि अन्य युवकों के हाथ में डंडे थे। आरोपियों ने आते ही उसके पिता पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। जब वह अपने पिता को आरोपियों से बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें