फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्कूल से घर लौटी 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। साथ ही शिकायत करने पर अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी-17 वर्ष 12 वीं कक्षा में पढ़ती है, जिसे लेदा खास गांव निवासी आरोपी निखिल काफी दिन से परेशान कर रहा था। आरोपी उसकी लड़की को स्कूल में आते जाते छेड़ता था। 29 जुलाई को वह परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान दोपहर में उसकी बेटी स्कूल से घर आई। तभी आरोपी उसकी लड़की को अकेली देखकर उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी से गलत काम किया। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने आरोपी निखिल को कमरे से निकलते हुए देखा। इसके बाद बेटी ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी निखिल पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें