फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेडियोलॉजिस्ट न होने पर नारायणगढ़ भेजी अल्ट्रासाउंड मशीन

Fri, 26 Jun 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल से नारायणगढ़ भेजी जा रही अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। नारायणगढ़ मुख्यमंत्री के पैतृक गांव से लगता शहर है। इससे जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जिला नागरिक अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध थीं। इनमें से एक मशीन का नियमित उपयोग किया जा रहा है।दूसरी मशीन को बुधवार को नारायणगढ़ भेज दिया गया। यह मशीन पिछले वर्ष सीएसआर फंड के तहत अस्पताल को मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के पास स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अस्पताल से सेवानिवृत्त हो चुकी डॉक्टर संजना दुआ को अनुबंध के आधार पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति यह है कि जिला नागरिक अस्पताल के अलावा जिले के किसी भी सीएचसी, पीएचसी या जगाधरी के उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए 20 से 40 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए यह परेशानी और भी बढ़ जाती है।
ग्रामीण क्षेत्र अस्पताल में लग सकती थी मशीन : नरपाल
कांग्रेस के ग्रामीण जिला प्रधान नरपाल गुर्जर का कहना है कि विभाग चाहता तो इस मशीन का उपयोग जिले के अन्य अस्पतालों में किया जा सकता था। जगाधरी के उप जिला अस्पताल, व्यासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अन्य बड़े स्वास्थ्य केंद्रों में मशीन स्थापित कर हजारों मरीजों को राहत दी जा सकती थी। विशेष रूप से साढौरा, व्यासपुर, छछरौली और प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलता। स्वास्थ्य विभाग चाहता तो जिला अस्पताल की तर्ज पर दूसरे केंद्रों में भी अनुबंध के आधार पर रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त कर सकता था, जिससे मशीन का उपयोग स्थानीय स्तर पर संभव हो पाता। मशीन को जिले से बाहर भेजने के बजाय स्वास्थ्य सुविधाओं का संतुलन बनाकर मरीजों को राहत दी जा सकती थी। जिले की अल्ट्रासाउंड मशीन को बाहर भेज कर गलत निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले में एक ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। इस मशीन का फिलहाल उपयोग नहीं हो रहा था। हमारे पास मुख्यालय से आदेश आए थे कि अल्ट्रासाउंड मशीन को नारायणगढ़ के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाए। - डॉ. विपुल गोयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें