फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूकेजी के उदय और दिव्यांशी प्रथम रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल मेले का आयोजन हुआ। इसमें इनरव्हील क्लब की वाइस चेयरमैन मोनिका आहुजा मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनके माता-पिता व दादा-दादी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ वाइस चेयरमैन मोनिका आहुजा व स्कूल के प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके व हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। बच्चों के बीच सिंपल रेस, हर्डल रेस, हॉकी रेस, बैग रेस, कॉइन रेस, ड्रेसअप रेस व बैलसिंग रेस हुईं। यूकेजी में उदय व दिव्यांशी प्रथम, पर्व व पिहु दूसरे, विहान व वाणी तीसरे स्थान पर रहे। साधारण रेस में गैविन व दृष्या प्रथम, वंश व प्रग्या दूसरे, अनमोल व नायशा तीसरे स्थान पर रहे। ओब्जेक्टिकल रेस रणबीर व उदिति प्रथम, मोक्ष व गीताली दूसरे, अघम व लविका तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मोनिका आहूजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता स्कूल के जूनियर विंग संयोजिका मीनाक्षी शर्मा, इंचार्ज रंजना शर्मा, पीटीआई उषा शर्मा, सतविंदर कौर, अनिल शर्मा की देखरेख में हुई। प्रिंसिपल रमन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के खेल बच्चों के विकास में उपयोगी होते हैं। इससे उनका मनोबल व उत्साह बढ़ता है। मौके पर रुचिका पुरुथी, खुशी, रितु झांब, अनिता झांब, कुलवंत कौर पंजेटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें