MBA Nikhil became Mr. and Muskan Tandon became Miss Fresher
- फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में एमबीए फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं व बीबीए, बीसीए दूसरे वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
प्रतियोगिताओं के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न खिताब से नवाजा गया। इनमें एमबीए निखिल को मिस्टर फ्रेशर व मुस्कान टंडन को मिस फ्रेशर चुना गया। एमबीए मानव को मिस्टर ईव व जैसलीन को मिस ईव, एमबीए तरुण को मिस्टर जूनियर व रितिका को मिस जूनियर, बीबीए आदित्य को मिस्टर फ्रेशर व अनिया को मिस फ्रेशर, बीबीए कृष्णा को मिस्टर ईव व यशिका को मिस ईव, बीबीए हिमांशु कांबोज को मिस्टर जूनियर व प्रिया को मिस जूनियर, बीसीए रितेश को मिस्टर फ्रेशर व सुनिधि को मिस फ्रेशर, बीसीए शिवम को मिस्टर ईव व हर्षिता को मिस ईव, बीसीए माधव को मिस्टर जूनियर व नेहा को मिस जूनियर चुुना गया। संस्था की निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की।
सीनियर विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाए। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, लोक, वेर्स्टन, राजस्थानी व हरियाणवी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परिधानों में मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें कोई मैनेजर तो किसी ने प्रोफेसर बनने की इच्छा जाहिर की। डॉ. शैली गुप्ता ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूने में कामयाबी हासिल करें।