फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूजी कोर्स दूसरी कट ऑफ लिस्ट आज होगी जारी

Fri, 12 Jul 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट वीरवार शाम छह बजे तक जारी नहीं की जा सकी। मेरिट सूची का विद्यार्थी सुबह से इंतजार कर रहे थे। मेरिट लिस्ट जारी न होने विद्यार्थियों व दाखिला समिति सदस्यों को निराशा हुई।
सुबह ही विद्यार्थी कॉलेज पहुंचने लगे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी लिस्ट न जारी होने पर विद्यार्थी लौट गए। वहीं दूसरे चरण की प्रक्रिया का पहला दिन खाली चला गया। अब प्रक्रिया के लिए चार दिन शेष हैं। विभाग का कहना है कि तकनीकी दिक्कत के चलते दूसरी सूची जारी नहीं हो पाई। इसके साथ ही विभाग ने दाखिला पोर्टल में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन

पहले पोर्टल पर प्रोविजनल लिस्ट जारी करने की तिथि 10 जुलाई और फाइनल लिस्ट जारी करने की तिथि 11 जुलाई दी गई थी। लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। विभाग ने प्रोविजनल लिस्ट की तिथि 11 और फाइनल लिस्ट की तिथि 12 जुलाई कर दी है। अब शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज छछरौली के कार्यवाहक प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि दूसरी लिस्ट की तिथि में बदलाव किया गया। पहले यह वीरवार को जारी की जानी थी, लेकिन अब दूसरी सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी। इसके साथ प्रक्रिया में एक दिन बढ़ा दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलनी थी, लेकिन अब 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें