फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 15 लाख

Sat, 11 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर शातिर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहले मामले में ठगों ने त्यागी गार्डन निवासी नितिश से 10.70 लाख रुपये और दूसरे मामले में राजा राम कॉलोनी निवासी अक्षित से 4.30 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

पहले मामले में त्यागी गार्डन निवासी नितिश चुघ उर्फ नितिन ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार की तलाश में था। बहन के माध्यम से उसकी पहचान विक्रांत शर्मा से हुई। आरोप है कि उसने ऑस्ट्रेलिया में ओपन वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया। दिसंबर 2024 में विक्रांत ने विदेश भेजने का वादा कर 16 लाख रुपये खर्च बताया। इस पर भरोसा कर नितिश ने किस्तों में पैसे देने शुरू किए।
उसने पहले 50 हजार रुपये ऑनलाइन और फिर चार लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे। बाद में एटीएम से 1.20 लाख रुपये और दिए। जुलाई 2025 में आरोपी ने फाइल कैंसिल होने का बहाना बनाकर दोबारा छह लाख रुपये नकद ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद भी विक्रांत ने उसे विदेश नहीं भेजा और न ही रकम लौटाई गई। नवंबर 2025 के बाद आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौच, मारपीट की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विक्रांत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें