फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला के कान से दो युवकों ने झपटी सोने की बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कॉलोनी में सरकारी स्कूल के पास दुकान पर सामान लेने जा रही महिला के कान से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सोने की बाली झपट ली। इस दौरान महिला चोटिल हो गई। गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजीव गार्डन निवासी नीलम शर्मा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह कांसापुर में दुकान से सामान लेने गई थी। उसके साथ उसकी बहन मोतिया देवी भी थी। जैसे ही वे सरकारी स्कूल बैंक कॉलोनी से आगे पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उसके नजदीक आकर बदमाशों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके दाहिने कान से सोने की बाली झपट ली। बाली झपटते ही दो युवक बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उनकी बाइक का नंबर भी ठीक से दिख नहीं रहा था। बाली झपटने से उसके कान से खून बहने लगे। उसकी बहन ने उसे निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें