फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी की बाइक और दो एक्टिवा समेत दो युवक गिरफ्तार

Thu, 19 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक और दो एक्टिवा बरामद की है। इनमें एक आरोपी ने करीब ढाई साल पहले छछरौली क्षेत्र से बाइक चोरी की थी, जबकि दूसरे ने नवंबर में बूड़िया क्षेत्र से दो एक्टिवा चोरी की थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर नगली पुल जठलाना की तरफ से आने वाला है। सूचना के आधार पर एएसआई रणधीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव डिक्का टपरी निवासी विजय कुमार उर्फ काका के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक 15 मार्च 2024 को छछरौली थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
दूसरे मामले में मुख्य सिपाही लाभ सिंह के नेतृत्व में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने फतेहपुर नहर पुल के पास एक युवक को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव दयालगढ़ निवासी रवि के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद एक्टिवा 14 नवंबर 2026 को बूड़िया क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक और एक्टिवा बरामद की। इसे उसने 11 नवंबर को बूड़िया क्षेत्र से चुराया था। पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें