फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों का यौन शोषण

Sun, 07 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दो स्थानों पर युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों में आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमन के साथ दोस्ती थी। इस दौरान आरोपी उसे शादी करने के लिए बोलने लगा। गत 17 नवंबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने धोखे से उसके दस्तावेजों पर 25 हजार रुपये का लोन ले लिया। इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
उधर, शहर की एक काॅलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि 2024 में उसकी मुलाकात कमल शर्मा के साथ हुई थी। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करने लगा और उसे शादी करने के लिए बोलने लगा। उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया। पांच सितंबर 2024 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। उसने जब यह बात आरोपी की मां सुमन व पिता पवन कुमार को बताई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें